शिकोहाबाद: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर होगी कार्रवाई, हेलमेट और सीट बेल्ट अनिवार्य
दबरई स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विशु राजा की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक शुक्रवार शाम 6 बजे क़रीबन हुई। बैठक में सड़क हादसों को रोकने के लिए कई अहम निर्देश दिए गए।एडीएम ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए। सीट बेल्ट अनिवार्य की बात कही।