राजमहल: राजमहल से एक दूल्हा जेसीबी में बारातियों को लेकर शादी करने चांदशहर गांव पहुंचा
राजमहल से एक दुल्हा जेसीबी में कई बरातियों को साथ लेकर उधवा के चांदशहर गांव में शादी करने पहुंचा। सड़कों पर लोगों ने इस अजीबो-गरीब दृश्य देखकर मोबाइल पर खूब फोटो खींचा व कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में शेयर कर दिया। शनिवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे इसकी जानकारी मिली है।