भीलवाड़ा। प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि बापू नगर निवासी सावित्री देवी रिजवानी के आकस्मिक निधन पर सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के जिलाध्यक्ष राजकुमार खुशलानी, नगर अध्यक्ष परमानंद तनवानी, द्वारा प्रेरित करने पर पुत्र प्रकाश रिजवानी, पौत्र निखिल रिजवानी, जवाई दीपक गभरानी एवं परिवार ने परोपकार की भावना रखते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया।