गोपीकांदर प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व अत्यंत हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस पावन अवसर पर गोपीकांदर मुख्यालय सहित खरौनी बाजार व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने अपने नजदीकी शिवालयों में पहुँचकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया। सुबह से ही मंदिरों में 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूंजते रहे और...