आंवला: आंवला में विधवा की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, पीड़िता ने एसडीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की
आंवला तहसील के अतरछेड़ी गांव निवासी जयमन्ती देवी ने अपनी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को दोपहर एक बजे संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर अवैध कब्जा रोकने और कानूनी कार्रवाई की मांग की।