बटियागढ़: मगरोन और अजब धाम में धूमधाम से निकले ज्वारे, झांकियों का भी हुआ प्रदर्शन
शारदीय नवरात्रि पर्व की नवमी तिथि पर आज बटियागढ़ ब्लॉक के विभिन्न गांव में ज्वारे विसर्जन किये जा रहे,मंगरोंन ,अजब धाम सहित कई गांव में दिवालो के साथ ज्वारे विसर्जन किये गए सोमवार शाम 6 बजे से ज्वारे विसर्जन का क्रम शुरू हुआ जिसमें लोग भक्ति भाव से शामिल हुए,मुंह मे बाना छिदाकर देवी मंदिर पँहुचे और जलाशयों में ज्वारे विसर्जन किये गए