पीरो: पीरो में स्वास्थ्य क्रांति की शुरुआत: 13 नए स्वास्थ्य केंद्रों का 26 मई को उद्घाटन
Piro, Bhojpur | May 24, 2026 पीरो प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ी पहल होने जा रही है। आगामी 26 मई को पीरो के 13 अलग-अलग स्थानों पर नवस्थापित स्वास्थ्य केंद्रों का भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस मौके पर भोजपुर के सिविल सर्जन शिवेंद्र कुमार की मौजूदगी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा फीता काटकर इन केंद्रों का शुभारंभ करेंगे।