बूरमू: पिरुटोला में चार बकरियों को आवारा कुत्तों के झुंड ने रात में शिकार कर मार डाला,3 बकरी घायल
Burmu, Ranchi | Apr 4, 2024 पिठौरिया क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक। पिरुटोला निवासी नईम अंसारी के 4 बकरियों को आवारा कुत्तों के झुंड ने रात में शिकार कर मार डाला। पीड़ित किसान नईम अंसारी ने बतलाया कि घर में बंधे बकरियों को रात में लगभग 1 बजे आवारा कुत्तों के झुंडों ने हमला कर दिया और मौके पर चार बकरियों को मार डाला। वहीं तीन बकरी पूरी तरह जख्मी है।