गिरिडीह: होटल मंगलम उत्सव में विश्वकर्मा समाज की बैठक, नगर विकास मंत्री हुए शामिल
विश्वकर्मा समाज की एक बैठक होटल मंगलम उत्सव में रविवार को 3 बजे हुई। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में नगर विकास मंत्री सुदिब्य कुमार सोनू शरीक हुए।कार्यक्रम के पूर्व भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जिसके बाद समाज के संगठन एवं उसके उत्थान पर चर्चा हुआ। मौके पर बुलाकी रोड स्थित विश्वकर्मा मंदिर को भव्य रूप देने की रणनीति बनाई गई।