शिवपुरी नगर: शिवपुरी में मुल्क की खुशहाली की दुआ के साथ मनाई गई ईद
ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मुबारक मौके पर गुरुवार को शिवपुरी शहर के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने बड़े ही अकीदत और श्रद्धा भाव के साथ शिवपुरी ईदगाह में ईद की विशेष नमाज अदा की। सुबह से ही ईदगाह परिसर में नमाजियों का पहुंचना शुरू हो गया था, जहां बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ नमाज अदा कर मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की।