बारुन: सरकारी अस्पताल बारुण में अग्निशमन विभाग ने लोगों को किया जागरूक
सरकारी अस्पताल बारुण के परिसर में अग्निशमन विभाग द्वारा एक विशेष जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अस्पताल के चिकित्सकों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आग लगने की स्थिति में बचाव और सुरक्षा के उपायों के प्रति प्रशिक्षित करना था।