मंझनपुर: कौशाम्बी में बधाई पूजन के दौरान खूनी संग्राम, जमीन विवाद में रिश्तेदार भिड़े, 4 घायल, वीडियो वायरल
मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के बड़ी बसोहनी गांव में बधाई पूजन का कार्यक्रम उस समय रणभूमि में बदल गया, जब जमीन बंटवारे को लेकर रिश्तेदारों के बीच पुराना विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड चली, जिसमें चार लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है।