79 वर्षीय वयोवृद्ध कोकू देवी को पेंशन संबंधित समस्या से मिली राहत : जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गांवडे की संवदेनशीलता के फलस्वरूप आहोर निवासी 79 वर्षीय वयोवृद्ध कोकू देवी को वर्ष 2022 से बंद पड़ी पेंशन संबंधित समस्या से राहत प्राप्त हुई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक भगवाना राम चौधरी ने बताया कि तकनीकी खामी की वजह से कोकू देवी की पेंशन विगत चार वर्षाें से बंद पड़ी थी जिस पर जिला कलक्टर ने त्वरित संज्ञान लेते हुए विभागीय कार्मिकों को पेंशन पुनः शुरू करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर के निर्देशों की पालना में प्रार्थी का पेंशन पीपीओ नंबर जारी हुआ जिसके फलस्वरूप अब उन्हें पेंशन का लाभ मिलेगा जिससे उन्हें आर्थिक संबल प्राप्त होगा। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग के सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप कुमार मेवाड़ा, छात्रावास अधीक्षक राणुसिंह, भगवानाराम उपस्थित रहें।
Jalor, Jalor | Jul 4, 2026