टोंक: नौतपा में किसानों की जल यात्रा 31 मई तक चलेगी, आज पहाड़ी गांव से होगी शुरुआत
Tonk, Tonk | May 27, 2026 नौतपा में पारा 45 डिग्री पार होने के बीच किसान महापंचायत 31 मई तक निवाई तहसील के गांवों में जल यात्रा निकालेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट के नेतृत्व में बुधवार को पहाड़ी गांव से यात्रा शुरू होगी, जिसमें 101 महिलाएं कलश लेकर शामिल होंगी।