कोलायत: गजनेर थाना क्षेत्र में खेत में चूहे मारने की दवा का छिड़काव करते समय जहरीली गैस से 16 वर्षीय बालिका की मौत
गजनेर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में चूहे मारने की दवा का छिड़काव करते समय जहर के संपर्क में आने से 16 वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बाबूलाल पुत्र बालूराम मेघवाल निवासी दावा, हाल काश्तकार भोलासर ने गजनेर पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी पुत्री प्रियंका खेत में चूहों को मारने की दवा का छिड़काव कर रही थी।