कर्वी: महाकुंभ प्रयागराज में हादसे के बाद चित्रकूट में रेलवे प्रशासन ने श्रद्धालुओं के लिए कर्वी स्टेशन में की विशेष व्यवस्थाएं
कमहाकुंभ प्रयागराज में हादसे के बाद चित्रकूट में जिला व रेलवे प्रशासन अलर्ट पर है। प्रशासन द्वारा भरतकूप, अतर्रा,व जसरा में श्रद्धालुओं को प्रयागराज जाने से रोक दिया गया है। कर्वी रेलवे स्टेशन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की है। वहीं बुधवार की दोपहर 1 बजे स्टेशन प्रबंधक सुरेश कुमार ने ट्रेनों के ठहराव तथा लेट होने की जानकारी दी है।