महोबा: भटीपुरा में शादी की विदाई के दौरान बैग से ₹70 हजार चोरी का आरोप, वीडियो आया सामने
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 निर्मल राजपूत ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर शादी समारोह के दौरान बैग से 70 हजार रुपये चोरी होने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि दुल्हन की विदाई के समय उसकी पीठ पर बैग टंगा था। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति बैग में हाथ डालता दिखाई दे रहा है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच, रुपये बरामद कराने की मांग की है।