रॉबर्ट्सगंज: रॉबर्ट्सगंज नगरपालिका क्षेत्र में जल निकासी हेतु बन रहे नाले का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निर्मित किए जा रहे नाले का डीएम चर्चित गौड़ ने बुधवार दोपहर 12 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता का गहनता से जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर सी0एन0डी0एस0 को निर्देशित किया।