महोबा: श्रीनगर में अवैध ठेला लगाकर शराबियों के उत्पात के विरोध में घुसकर मारपीट, पीड़ित परिवार ने मांगी सुरक्षा
Mahoba, Mahoba | May 23, 2026 भैरवगंज में घर के सामने अवैध फास्ट फूड ठेला लगाने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ब्रजकिशोर ने एसपी से शिकायत कर बताया कि आरोपी मुकेश और उसके भाइयों ने मोबाइल छीन लिया और जान से मारने की धमकी दी। स्थानीय थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार ने सुरक्षा की मांग की है।