रायडीह: पारिवारिक विवाद के बाद 16 वर्षीय किशोरी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास, अस्पताल में भर्ती।
Raidih, Gumla | Jun 20, 2026 रायडीह प्रखंड क्षेत्र की एक 16 वर्षीय किशोरी ने शनिवार सुबह कथित रूप से कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग 8:00 बजे घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद के बाद किशोरी गुस्से में आ गई और खेतों में उपयोग किए जाने वाले कीटनाशक का सेवन कर लिया।