बीकानेर: कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले, 15 दिन में शुरू होगा नया ट्रैफिक पार्क
जिला कलेक्टर निशांत जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित सड़क सुरक्षा समिति की मासिक बैठक में सड़क दुर्घटनाएं कम करने और यातायात जागरूकता बढ़ाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में मुरलीधर व्यास कॉलोनी में बने नए ट्रैफिक पार्क का कार्य 15 दिनों में शुरू करने, स्कूलों में ट्रैफिक जागरूकता शिविर आयोजित करने, टोल नाकों पर नियमित नेत्र जांच शिविर लगा