छतरपुर नगर: छतरपुर जिले में धीमी प्रगति पर कलेक्टर सख्त, ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के दिए निर्देश
छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने आज 24 अप्रैल दोपहर करीब 4:00 बजे एमपीयूडीसी के तहत संचालित पेयजल व सीवरेज परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए गढ़ीमलहरा, महाराजपुर, चंदला व बारीगढ़ में कार्यरत आईईएल गुड़गांव के संविदाकार की ब्लैकलिस्टिंग व संविदा समाप्ति का प्रस्ताव भेजने को कहा।