सागर नगर: मोतीनगर पुलिस ने डकैती मामले में फरार ₹3000 के इनामी आरोपी को किया गिरफ्तार
पुलिस ने डकैती प्रकरण मामले में फरार आरोपी पप्पू पटेल को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। 21 दिसंबर 2024 को खुरई रोड ओवर ब्रिज पर सुबह लगभग 6:00 बजे फरियादी सुनील लेहरबानी निवासी सिंधी कैंप से कुछ अज्ञात आरोपी ने रास्ता रोक कर आंखों में मिर्च पाउडर डालकर उनके पास रखें 45,50000 नगदी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए थे। मामले में 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।