सिकंदराराऊ: भाकियू जिलाध्यक्ष ने स्मार्ट मीटर को लेकर धरने को किया स्थगित, कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन न करने की अपील की
भाकियू के द्वारा स्मार्ट मीटरों को लेकर प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। सरकार के द्वारा प्रीपेड मीटरो को खत्म करने की घोषणा कर दी गई है जिसके बाद जिलाध्यक्ष ठा.राम जादौन ने सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन स्थगित करने की जानकारी दी है। वही उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं वी क्षेत्र जनता से भी अपील की है की कोई भी प्रदर्शन करने के लिए न पहुंचे।