नशे के विरुद्ध कल होगी कबड्डी प्रतियोगिता, महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिता भी
पंडोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में रविवार को नशे के विरुद्ध लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में 1 सितंबर 2012 को या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चे भाग ले सकेंगे। खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा। यह बात कबड्डी कोच धुमराज ठाकुर ने कही उन्होंने बताया कि बच्चों से किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता टीमों को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे। खिलाड़ियों के लिए दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की गई है।
इसके साथ ही महिला मंडलों की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ ठेकेदार गगन प्रकाश द्वारा किया जाएगा, जबकि प्रतियोगिता का समापन ग्राम पंचायत पंडोह के उपप्रधान रोहित कुमार करेंगे।
आयोजकों ने क्षेत्र के लड़कों और महिला मंडलों से प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों और स्वस्थ गतिविधियों के प्रति जागरूक करना है।
Mandi, Mandi | Sep 5, 2026