बड़ौत: छपरौली क्षेत्र में यमुना खादर में अवैध रेत खनन से लोगों में नाराजगी, पोकलेन मशीनों और भारी वाहनों से खनन का आरोप
Baraut, Bagpat | Jun 20, 2026 छपरौली क्षेत्र में यमुना खादर में अवैध रेत खनन को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला प्रशासन के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद रात के समय पोकलेन मशीनों और भारी वाहनों के जरिए रेत खनन का काम जारी है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि रातभर ट्रकों की आवाजाही और मशीनों की गूंज सुनाई देती है। आरोप है कि खनन पट्टे की आड़ में नियमों की अनदेखी