बीरपुर: खरमौली के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया
वीरपुर प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली में "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे सामूहिक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के एचएम पंकज कुमार ने की। इस दौरान शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं समुदाय के लोगों ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।