फारबिसगंज: प्राईवेट स्कूल की मनमानी के खिलाफ अभाविप कार्यकर्ता आमरण अनशन पर बैठे
फारबिसगंज में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी फीस के खिलाफ अभाविप कार्यकर्ताओं ने फैन्सी मार्केट में आमरण अनशन शुरू कर दिया गया है। बुधवार को एक बजे तक सुरज चौधरी की अध्यक्षता में अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठ कर अपनी बातों को रखा। प्राईवेट स्कूल और निजी किताब दुकानदारों की मनमानी के खिलाफ अभाविप आंदोलन पर उतर गए हैं।