गदेरे ने ली एक और जा**न! घास लेने गई महिला की दर्दनाक मौत, SDRF ने चलाया सर्च ऑपरेशन
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से बेहद दुखद खबर सामने आई है। ग्राम स्वारा (नामी तोक) क्षेत्र में घास लेने गई 38 वर्षीय श्रीमती विनीता देवी का पैर फिसलने से वह तेज बहाव वाले गदेरे में बह गईं।
सूचना मिलते ही SDRF, जल पुलिस, DDRF और स्थानीय ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से सघन सर्च अभियान चलाया। काफी खोजबीन के बाद महिला का शव गदेरे से बरामद कर जिला पुलिस को सौंप दिया गया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करें।
#Rudraprayag #SDRF #Uttarakhand #RescueOperation #BreakingNews
Dehradun, Dehradun | Aug 2, 2026