सासनी: रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य अधिकारी गायब, रजिस्ट्री कराने आए लोग हुए परेशान, खाली सीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Sasni, Hathras | Apr 15, 2026 हाथरस की तहसील सासनी परिसर में बने रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कराने अलग-अलग गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे रजिस्ट्रार कार्यालय से मुख्य रजिस्ट्रार अधिकारी अपनी सीट से गायब रहे। रजिस्ट्री कराने आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार की खाली सीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।