बानसूर: भूरियावास कुश्ती दंगल में 31 हजार की मुख्य कुश्ती बराबरी पर छूटी
Bansur, Alwar | Apr 5, 2026 बानसूर क्षेत्र के हरसौरा कस्बे स्थित भूरियावास में शनिवार को श्री उजाड़ के वासी महाराज मंदिर परिसर में भव्य मेले का आयोजन हुआ। मेले का मुख्य आकर्षण शाम को आयोजित कुश्ती दंगल रहा, जिसमें राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। 31 हजार रुपए की मुख्य कामड़ा कुश्ती पवन पहलवान के बीच हुई।