पोहरी: उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न ,संकुल प्रभारी प्रचार्य रविकांत वर्मा रहे मौजूद
पोहरी विकासखण्ड अंतर्गत संकुल केंद्र शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय भटनवार पर उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत संकुल स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार सुबह 10 से शाम 4 बजे तक किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी संकुल प्राचार्य रविकांत वर्मा,ब्लॉक समन्वयक हीरा लाल कोली,संकुल से समन्वयक अमरसिंह कुशवाह,सीएसी पुरुषोत्तम मौजूद रहे।