बीना: गांधी वार्ड ओवरब्रिज पर ट्रक-कार की टक्कर से हंगामा, लंबा जाम, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Bina, Sagar | Oct 18, 2026 शनिवार रात नवरात्रि पर्व के चलते शहर की सड़कों पर काफी भीड़ थी।तभी गांधी वार्ड स्थित ओवरब्रिज पर एक ट्रक और कार में टक्कर हो गई।टक्कर में कार क्षतिग्रस्त हो गई।कार क्षतिग्रस्त होने को लेकर कार चालक और ट्रक चालक आपस में भिड़ गए और सड़क पर ही बहस करने लगे।ओवरब्रिज पर बीच सड़क में दोनों वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइस दी।