कोरबा: कोरबा में देर रात ठेकेदार की कथित दबंगई, पाम मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, CCTV में कैद हुई घटना
Korba, Korba | Jul 9, 2026 कोरबा शहर में देर रात एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। पाम मॉल स्थित ओएनसी बार के बाहर आधी रात के बाद शराब के नशे में धुत एक कथित ठेकेदार की दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि ठेकेदार के कहने पर उसके चालक ने स्कॉर्पियो वाहन को सीधे मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ा दिया, जिससे प्रवेश द्वार की सीढ़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।