मुरैना नगर: भीषण गर्मी में मुरैना को बड़ा झटका,शहर के 12 फीडर रहेंगे 7 घंटे बंद,रविवार को सुबह से दोपहर तक गुल रहेगी बिजली।
मुरैना में 14 जून रविवार को 132 केवी मुरैना-हेतमपुर सर्किट-1 लाइन पर मेंटेनेंस कार्य के कारण सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक सात घंटे बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान 132 केवी उपकेंद्र मुरैना से जुड़े 12 प्रमुख 33 केवी फीडर प्रभावित रहेंगे। बिजली कंपनी ने उपभोक्ताओं से पानी की टंकियां भरने, इन्वर्टर चार्ज करने और आवश्यक कार्य पहले से निपटाने की अपील की है।