मुरादाबाद: कुंदरकी थाना क्षेत्र में युवक को गोली मारकर घायल करने के मामले मे कार्रवाई को लेकर, एसपी देहात में दी जानकारी
थाना कुंदरकी के वार्ड नंबर चार मे उवैस नाम के युवक के ऊपर, 4 लोगो ने खुद को पुलिस बताकर दरवाजा खुलवाकर, गोली मारकर घायल कर दिया था। पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। एसपी देहात संदीप कुमार मीना ने बताया, चार लोगो के खिलाफ कुंदरकी थाने मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तालाश में की जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।