मुरादाबाद: मुरादाबाद में 9 साल पहले समाज कल्याण विभाग के संविदा कर्मी पुष्पेंद्र की हत्या के मामले मे, 2 बाबू सहित 9 लोग दोषी करार
मुरादाबाद में करीब 9 साल पहले हुए दिन दहाड़े पुष्पेंद्र हत्याकांड में अदालत ने समाज कल्याण विभाग के 2 बाबुओं समेत 9 हत्यारोपियों को दोषी करार दिया है। दोषियों को सजा के प्रश्न पर अदालत में कल यानी 26 जुलाई को सुनवाई होगी। आज इस मामले में फैसले की तारीख पर ADJ कोर्ट नंबर 3 पर भारी तादाद में फोर्स तैनात की गई है।