मुरादाबाद: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कारगिल शहीदों की याद में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा ने निकाला, मशाल जुलूस
कारगिल विजय के 25 वे दिवस पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित गांधी मूर्ती पार्क में जमा होकर पहले तो एक जनसभा आयोजित की और फिर कारगिल में शहीद हुए हमारे शूरवीरों को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, वही से एक विशाल मशाल यात्रा भी उनकी याद में निकाली है, ये मशाल जुलूस गांधी मूर्ति से शुरू होकर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी भवन खत्म हुआ है।