मुरादाबाद: बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस पीतल बस्ती पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर से टकराकर पलटी, हादसे में पांच लोग घायल
बरेली से दिल्ली जा रही रोडवेज बस पीतल बस्ती पेट्रोल पंप के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई । गढ़मुक्तेश्वर डिपो की इस बस में 40 लोग सवार थे। इस हादसे में पांच यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।उन्हें तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया गया। लोगों ने बताया कि हादसे के समय बस तेज गति से दिल्ली की ओर जा रही थी। अचानक ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने से बस पलट गई।