मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में पानी में तैरते हुए युवक का मिला शव , पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
थाना मझोला इलाके के मीना नगर में उस समय हड़कंप मच गया ,जब पानी में तैरता हुआ एक युवक का शव क्षेत्र के लोगों ने देखा, क्षेत्र के लोगों ने पानी में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी, घटना की जानकारी लगते ही मझोला पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने छानबीन शुरू करते हुआ, मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया, हालांकि अभी मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।