कुर्था: बारा गांव में रात को टाटा मैजिक में आग लगने से दहशत, लाखों का नुकसान
Kurtha, Arwal | May 15, 2026 कुर्था थाना क्षेत्र के बारा गांव में रात करीब तीन बजे अज्ञात शरारती तत्वों ने तिजु सिंह के पुत्र मुनेश कुमार की टाटा मैजिक (BR01GJ9425) में आग लगा दी। परिजन और ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। मुनेश ने बताया कि उन्होंने यह वाहन 2020 में फाइनेंस पर खरीदी थी और इससे उनकी आजीविका चलती थी; उन्हें लाखों रुपये का नुक़सान हुआ।