ज्ञानपुर: बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के कुनबे पर कसा शिकंजा, करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने का जिला मजिस्ट्रेट ने दिया आदेश
बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के कुनबे पर लगातार शिकंजा कसता ही जा रहा है। थमने का नाम नहीं ले रहा है करीब 17 करोड़ 40 लाख की कीमत की दो इमारत कुर्क करने का आदेश पारित हुआ है। बेटी सीमा मिश्रा व दामाद हरिशंकर मिश्रा व भतीजे मनीष की पत्नी के नाम पर यह संपत्ति बताई जा रही है। जब्ती का आदेश डीएम भदोही ने किया है।