ज्ञानपुर: गोपीगंज कोतवाली में साइकिल स्टोर के संचालक पर केस दर्ज, नकली रैपर में नामी कंपनी के नाम पर ट्यूब बेचने का आरोप
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक साइकिल स्टोर संचालक पर पुलिस ने कॉपीराइट अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। एक नामी कंपनी के अधिकारी ने तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि संबंधित दुकानदार नकली रैपर में उनकी कंपनी के नाम पर ट्यूब बेच रहा था।