सहारनपुर: दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर भारतीय किसान यूनियन तोमर द्वारा बैठक का आयोजन किया गया
सोमवार दोपहर 3:00 बजे भारतीय किसान यूनियन तोमर के द्वारा दिल्ली रोड स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। जिसमे बताया गया कि 13 मई को भारतीय किसान यूनियन तोमर के द्वारा बड़ी महापंचायत मेरठ में होगी। हमारे कार्यकर्ता की एक गैंगस्टर ने हत्या कर दी थी आरोपियों को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। इस मामले में मेरठ प्रशासन की घोर लापरवाही लगी है।