कोलायत: कोलायत के कोटड़ी में बिजली और पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने पानी की टंकी पर चढ़कर किया विरोध प्रदर्शन
श्रीकोलायत के ग्राम कोटड़ी में लंबे समय से बनी हुई पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। समस्या के समाधान की मांग को लेकर कई युवा गांव की पानी की टंकी पर चढ़ गए और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लंबे समय से पानी और बिजली की अनियमित आपूर्ति के कारण आमजन को भारी परेशानी है।