चित्रकूट कर्वी गंगा जी रोड में पुल के पास ट्रेन से कटकर युवक की मौत पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम। मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत गंगा जी रोड में पुल के पास आज गुरुवार की सुबह 6 बजे का है जहां ट्रेन से कटकर 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई मृतक 26 वर्षीय कमलेश पुत्र होरीलाल निवासी टेरिया पुरवा चौकी सीतापुर कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के परिजनों ने बताया कि कमलेश घर से साइकिल से सीतापुर मंडी सब्जी लेंने के लिए निकला था जो कर्वी के गंगा जी रोड स्थित पुल के पास पहुंचकर और साइकिल खड़ी करके पुल के पास रेलवे ट्रैक पहुंच गया जिसकी ट्रेन से कट कर मौत हो गई वहीं कुछ देर स्थानीय लोगों की सूचना पर GRP पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को घटना की जानकारी दी है और शव को कब्जे में लेकर शव का जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है