गड़हनी: गड़हनी में बिजली कटौती को लेकर किया गया सड़क जाम, करीब 1:30 घंटे बाद छोड़ा गया
गड़हनी में सोमवार सुबह 10 बजे बिजली कटौती व सुधार को लेकर सैकड़ो उपभोक्ताओं ने आरा सासाराम स्टेट हाइवे पर गड़हनी सब्जी बाजार के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बिजली विभाग के एसडीओ व जेई के द्वारा आश्वासन दिया गया कि अब कटौती नहीं होगी और जल्द सुधार किया जाएगा। साथ ही कहा गया कि इस समय कृषि कार्य को लेकर लोड ज्यादा है।