मधेपुरा: पथराहा में टैक्स व लाइसेंस उल्लंघन पर प्लाई मिल की गतिविधियां बंद, नगर परिषद सख्त
मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या एक स्थित पथराहा में एक प्लाई मिल के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई की है। मधेपुरा-सिंहेश्वर पथ के पश्चिमी हिस्से में स्थित मां काली भेन्चर्स इंडस्ट्रीज द्वारा होल्डिंग/प्रॉपर्टी टैक्स का भुगतान नहीं किया गया था, साथ ही आवश्यक व्यापार अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) भी नहीं ली गई थी।