स्लीमनाबाद पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल किया दस्तयाब
थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने थाना के अपराध क्रमांक 327/2026, धारा 137(2) बी.एन.एस. के मामले में गुमशुदा नाबालिग बालक को सकुशल दस्तयाब कर लिया। पुलिस टीम द्वारा अथक प्रयासों और त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को सुरक्षित बरामद किया गया। दस्तयाबी के बाद बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जिससे परिवार में खुशी का माहौल है।