रेवदर: रेवदर के दौलपुरा बोर्ड के पास कार और बाइक की भिड़ंत, एक युवक गंभीर घायल, पुलिस मौके पर पहुंची
Reodar, Sirohi | Jun 4, 2026 रेवदर-आबूरोड मार्ग पर दौलपुरा बोर्ड के पास एक कार और बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार और बाइक की भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर जा गिरा और उसे गंभीर चोटें आईं।